MP E-Registry News: एमपी में बिना गवाह और दफ्तर के चक्कर काटे ही होगी रजिस्ट्री, शुरू हुई नई सुविधा, जानें!

MP E-Registry News
MP E-Registry News

MP E-Registry News: MP में रजिस्ट्री कराने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। आप घर बैठे आसानी से ई-रजिस्ट्री करा सकते हैं। कल 10 अक्टूबर से एमपी में Sampada 2.0 सॉफ्टवेयर और ऐप की शुरुआत हो रही है। यह सॉफ्टवेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। इसके आने से पंजीयन का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा। अब रजिस्ट्री करने पर पक्षकारों को प्रिंट नहीं दिया जाएगा और ऑनलाइन रजिस्ट्री की जाएगी। सबसे बड़ी बात है कि इसमें गवाहों की जरूरत नहीं पड़ेगी और दफ्तर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।

मोबाइल पर आसानी से होगी ई-रजिस्ट्री (MP E-Registry News)

संपदा 2.0 प्रणाली के माध्यम से अब आसानी से मोबाइल पर पक्षकारों को ई-रजिस्ट्री मिल जाएगी। इसमें बस ओटीपी की जरूरत पड़ेगी। यदि आपके पास आधार कार्ड या पैन कार्ड नहीं है तो आपका डिजिटल सिग्नेचर बनाया जाएगा। पंजीयन विभाग ने लगातार बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है। संपदा 2.0 को अगस्त में ही शुरू किया जाता है, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई।

जानिए क्या है संपदा 2.0 की विशेषताएं

संपदा 2.0 के आने से फर्जीवाड़ा रुकेगा। इस प्रणाली में गूगल से लोकेशन ली जाएगी, ताकि संपत्ति बेचने में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा ना हो पाए। पक्षकार के पास रजिस्ट्री का मैसेज, मोबाइल या मेल के द्वारा पहुंचेगी, जिससे वह रजिस्ट्री को पहले पढ़ लेगा। संपदा 2.0 में संपत्ति की आईडी होने पर स्टाम्प शुल्क की चोरी रुकेगी, क्योंकि सैटेलाइट इमेज से संपत्ति की वास्तविक स्थिति देख ली जाएगी। सैटेलाइट इमेज से यह जानकारी प्राप्त हो जाएगी कि आपका प्लॉट सड़क से हटकर कितनी दूरी पर है। इसके साथ ही प्लॉट के बारे में बाकी जानकारी भी आसानी से पता कर लिया जाएगा।

संपदा 2.0 आने से पक्षकारों को मिलेंगी ये सुविधाएं

– गवाहों की नहीं पड़ेगी जरूरत: संपदा 2.0 आने से आधार कार्ड से नाम और फोटो लेने से अब गवाहों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

– एक क्लिक पर मिलेगी सभी जानकारी: संपदा 2.0 आने से एक क्लिक पर संपत्ति की रजिस्ट्री की जानकारी मिल जाएगी।

– बेनामी संपत्ति पर लगेगा नियंत्रण: संपदा 2.0 आने से बेनामी संपत्ति पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी।

– शुल्क की गणना: अब शुल्क की गणना आसानी से हो जाएगी और पक्षकारो को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Also Read:MP Railway News: मध्यप्रदेश में यहां बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेशन, देश में कहीं भी जाने मिल जाएगी ट्रेन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button