Itel Flip 1 Price: सिर्फ 2499 रुपए में लांच हुआ फ्लिप फोन, भूल जाएंगे सैमसंग, एक चार्ज में 7 दिन तक चलेगी बैटरी

Itel Flip 1 Price: Itel भारत में कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। Itel अक्सर बड़ी-बड़ी कंपनियां के प्रोडक्ट्स की तरह के फोन मार्केट में लाती है और वह भी बेहद कम दाम में। इस बार Itel फ्लिप फोन लेकर आई, वह भी सिर्फ 2499 रुपए की कीमत पर। जबकि सैमसंग जैसी कंपनियां इस तरह के फोन की कीमत लाखों में रखती है। itel Flip 1 स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है और इसकी कीमत मात्र ₹2499 है। फोन में प्रीमियम लेदर डिजाइन वाला बैक पैनल दिया गया है, जो ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
मार्केट में लॉन्च हुआ Itel Flip 1 (Itel Flip 1 Price)
आइटेल (itel) ने इंडियन मार्केट में अपने नए फ्लिप फोन को लॉन्च किया है। इस नए स्मार्टफोन का नाम itel Flip 1 है। बता दें कि इसको ‘The Boss Phone’ टैग लाइन के साथ प्रोमोट कर रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने इसे ₹3000 के अंदर लॉन्च किया है और इसमें जबरदस्त फीचर्स भी दिए हैं।
कीमत है बेहद कम
Itel के इस स्मार्टफोन की कीमत 2499 रूपये है। फोन में एडवांस फ्लिप फंक्शन भी मिल रहा है। फोन का प्रीमियम लेदर डिजाइन बैक और क्रिस्टल क्लियर क्लैरिटी के लिए दिया गया ग्लास डिजाइन कीपैड इसके लुक को बेहद शानदार बना देता है। इस फोन की बैटरी शानदार है और बैटरी बैकअप 7 दिन का है।
शानदार है फोन का डिस्प्ले

कंपनी ई-वेस्ट को कम करने और यूनिवर्सल चार्जिंग स्टैंडर्ड को प्रोमोट करने के लिए इस फोन में टाइप-C चार्जिंग ऑफर कर रही है। शानदार कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-C कनेक्टिविटी दे रही है। फोन में आपको ऑन-द-गो वॉइस असिस्टेंस के लिए किंग वॉइस फीचर मिलेगा। फोन ब्लूटूथ कॉलर सपोर्ट के साथ आता है।
यदि आप भी फ्लिप फोन के शौकीन है तो इस फोन को खरीद सकते हैं। हालांकि फीचर के मामले में आपको थोड़ा समझौता करना पड़ेगा। लेकिन फिर भी आप इसके जरिए अपना शौक पूरा कर पाएंगे।
Also Read:iPhone 16 की एक झटके में कम हुई कीमत, ऑफर सुन लग गई लंबी लाइन, कहीं डील न हो जाएं खत्म



