Kachue Khargosh Ki Race : फिर से हुई कछुए और खरगोश के बीच रेस, जीता ये… देखें Video

Kachue Khargosh Ki Race :
Kachue Khargosh Ki Race

Kachue Khargosh Ki Race : बचपन में आपने कछुए और खरगोश की रेस की कहानी जरूर पढ़ी होगी। इस कहानी में आपने देखा था कि कैसे अपने ओवर कॉन्फिडेंस के वजह से खरगोश इस रेस में हार जाता है और कछुआ निरंतर चलता रहता है, जिसकी वजह से उसकी जीत होती है।

फिर से दोहराई कछुए और खरगोश की कहानी

एक बार फिर से इस कहानी को दोहराया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कछुए और खरगोश की रेस दिखाई गई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कछुआ निरंतर चलता रहता है, लेकिन खरगोश बीच में रुक-रुक कर घास खाने लगता है। खरगोश को एक महिला आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करती है, लेकिन खरगोश कुछ दूर चला है, फिर रुक कर घास खाने लगता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बार फिर से कछुआ निरंतर चलने से जीत जाता है।

Kachue Khargosh Ki Race :  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के यूजर ने अपने X हैंडल से शेयर किया है। वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि- कछुए और खरगोश की कहानी फिर से दोहराई गई। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 13 लाख लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को यूज़र्स जमकर शेयर कर रहे हैं ।

वायरल वीडियो पर लोगों ने दिया अलग-अलग प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो पर लोग जमकर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो से सबक लेने की बात भी कही है। एक यूजर ने लिखा कि ” कहानी लिखने वाले लेखक पहले ही कछुआ और खरगोश की रेस करा चुके हैं “। वही एक अन्य यूज़र ने लिखा कि’ कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती’। तीसरी यूज़र ने लिखा कि ” कछुए को देखकर हमें सीख लेनी चाहिए”।

Also Read:Jugad Video: पानी रोकने के लिए आंटी जी ने लगाया ऐसा दिमाग घूम गया लोगों का सर, Viral-Video देख लोगों ने कहा- आंटी जी के दिमाग का जवाब नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button