IMD WINTER PREDICTION: इस साल मध्यप्रदेश में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ ठंड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

IMD WINTER PREDICTION: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। अब लोगों को सर्दी आने का इंतजार है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की माने तो इस साल रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ेगा।
एमपी में इस साल पड़ेगी हाड कंपाने वाली ठंड (IMD WINTER PREDICTION)
IMD के मुताबिक ला नीना के प्रभाव से देश में अधिक बारिश हुई है। ठीक इसी तरह औसत से ज्यादा ठंड पड़ने का भी अनुमान है। उत्तर और मध्य भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना लोगों को करना पड़ेगा।
जानिए क्या हैं ला नीना-
आपको बता दें कि अल नीनो और ला नीना प्रशांत महासागर के समुद्री सतह से जुड़ी जलवायु पैटर्न को दर्शाता है। अगर प्रशांत महासागर में समुद्री करता है ज्यादा गर्म हो जाए तो सामान्य मौसम प्रणाली पर इसका विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है। इसको अल नीनो कहते हैं। प्रशांत महासागर की सतह पर जब निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है और समुद्री सतह का तापमान काफी ठंडा हो जाता है, तो इसे ला नीना कहते हैं, जिसके वजह से काफी अधिक बारिश होती है और ठंड भी ज्यादा देखने को मिलता है।मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल ला नीना सक्रिय है जिसके वजह से राज्य में काफी ज्यादा ठंड देखने को मिलेगा।
तेजी से गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार मानसून के विदाई के साथ ही हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तर भारत, मध्य भारत में तापमान तेजी से गिरेगा। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखेंगे और तेज हवा चलेगी। इसके वजह से इस साल भारत में अधिक ठंड देखने को मिलेगा।
ठंड को लेकर तैयार रहने की सलाह
मौसम विभाग ने आम लोगों को ठंड को लेकर तैयार रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल राज्य में अधिक ठंड देखने को मिलेगी। इसलिए समय से पहले ही अनाज का भंडारण कर लें। हीटिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था राज्य के लोगों को रखना चाहिए।
आमतौर पर उत्तर और मध्य भारत में अक्टूबर के महीने में ठंड की शुरुआत हो जाती है। इस साल नवंबर के महीने में ठंड 55% मजबूत होगा और सबसे अधिक इसका प्रभाव फरवरी के महीने में देखने को मिलेगा। मार्च 2025 में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल सकता है।



