Betul Health Camp News: निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर संपन्न, 406 लोगों ने करवाया अपनी सेहत का परीक्षण
Betul Health Camp News: Free mega medical camp concluded, 406 people got their health checked

Betul Health Camp News: बैतूल के ग्राम पंचायत टेमनी, जनपद पंचायत,बैतूल के अंतर्गत ग्राम कोशमी हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सिविल आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई है। यह शिविर जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ है।
जिला आयुष विभाग, द्वारा प्रचार प्रसार निःशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर प्रचार प्रसार भी किया था । वैध आपके द्वार आयुष क्योर एप के प्रचार-प्रसार औषधीय पौधो की जानकारी योग मेडिटेशन का महत्व एवं सरल योग क्रियाओं की जानकारी दी गई। आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों की विशेष उपस्थिती में ग्राम टेमनी, कोशमी, भयावाडी, झाडेगांव, खकराजामठी व आसपास क्षेत्र के संख्या 201 होम्योपैथी व संख्या 205 आयुर्वेदिक पध्दति से कुल 406 मरीजों का उपचार 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया।

विभाग के अब तक के संपन्न करायें गयें चिकित्सा शिविरों में इतनी संख्या में मरीजों का उपचार एक रिकार्ड हैं। इस मेगा निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर डाॅ वेद प्रकाश डहेरिया, आयुष चिकित्सा अधिकारी, डाॅ ज्योति कुमरे, आयुष चिकित्सा अधिकारी, डाॅ प्रियंका अहिरवार, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, डाॅ राजेश जाधव, संविदा होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, व शिवनारायण विश्वकर्मा, आयुष कम्पाउंडर, मनोरमा मर्सकोले, आयुष कम्पाउंडर, सतीश श्रीवास्तव, होम्योपैथी कम्पाउंडर बलवीर अहाके, कैलाश मालवीय रमेश झोड, औषधालय सेवक, आप सभी की उपस्थिती में मरीजों का उपचार व निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। विभाग द्वारा डाॅ विजय तांडिलकर, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पाढर, बैतूल को मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत टेमनी सचिव, ढोंडया शेषकर, सरपंच श्रीमती भावना खातरकर, आशिष खातरकर, अनिल लोंखंडे का योगदान सराहनीय रहा।



