Betul Today News: प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम सिरडी में पानी खींचते समय कुएं में गिरने से युवक की दर्दनाक

Betul Today News: A young man died tragically after falling into a well while drawing water in Sirdi village of Prabhat Patan block

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Today News: बैतूल जिले के मासोद चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरडी में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलती की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

मासोद चौकी प्रभारी बसंत ने बताया कि शनिवार सुबह ग्राम सिरडी में राजेश पिता पंजाबराव मगर्दे उम्र 42 वर्ष  घर के पास स्थित कुएं से पानी खींच रहा था। युवक का पैर फिसल जाने के कारण वह कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव  को पोस्टमार्टम के लिए प्रभात पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। 
गाँव में पसर गया मातम
युवक के कुएं में गिरने और मौत हो जाने के बाद गांव में मातम छा गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक के घर के पीछे स्वयं का कुआं था जिससे पानी निकलते समय हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जा शुरू कर दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button