MP CM Order: सीएम के आदेश के बाद कलेक्टर- एसपी के बढ़े पावर, अब कर सकेंगे यह बड़ी कार्रवाई
MP CM Order: After CM's order, Collector-SP's power increased, now they can take this big action

MP CM Order: आगामी त्यौहारों को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सभी के कलेक्टर और एसपी के पावर बढा दिए है। इसके संबंध में आदेश जारी किए है। इस आदेशों के बाद असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवदुर्गा उत्सव, दशहरा और दीपावली जैसे बड़े पर्व को ध्यान में रखते हुए सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किया जिसमें सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार के सामाजिक तत्व और उनकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कलेक्टरों को बेहतर व्यवस्था बनाने की निर्देश दिए ताकि नवरात्रि दशहरा और दीपावली पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा सके। त्योहारों में कोई भी व्यक्ति सुरक्षा के लिए खतरा बनता है और विवाद खड़ा करता है तो इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
- यह भी पढ़े: Damoh Death In Accident: मध्य प्रदेश में यहां एक साथ उठी 9 अर्थियां, एसपी-कलेक्टर भी पहुंचे
कलेक्टर- एसपी को दिए यह अधिकार
त्योहारों को देखते हुए सीएम ने कलेक्टरों के अधिकारों को बढ़ा दिया है। कलेक्टर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के अधिकार दिए हैं। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। बताया गया राज्य की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई कर सकेंगे। इन अधिकारों को 31 दिसंबर 2024 तक प्रभावशाली रखा जाएगा।



