MP Malva Express accident: मध्य प्रदेश में टला बड़ा ट्रेन हादसा, वैष्णो देवी जा रही मालवा एक्सप्रेस से अचानक निकलने लगा धुआं

MP Malva Express accident
MP Malva Express accident

MP Malva Express accident: इंदौर में मालवा एक्सप्रेस के पहियों के ब्रेक चिपक गए जिससे पूरे बोगी में धुआं उठ गया।इस घटना के दौरान ट्रेन के पहियों से चिंगारी निकलने लगे जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया लेकिन समय रहते ही इन दोनों पर काबू पा लिया गया। ऑफीसरों की माने तो अगर ट्रेन रफ्तार में होती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन घटना होने से पहले ही स्थिति को संभाल लिया गया।

मालवा एक्सप्रेस महू से इंदौर तक चलती है और वैष्णो देवी कटरा के तरफ जाती है। ट्रेन ने महू से इंदौर के लिए सुबह 11:53 बजे यात्रा शुरू की थी और उसे 12:05 बजे इंदौर स्टेशन पर पहुंचना था। लेकिन 22 मिनट की देरी से, ट्रेन 12:27 बजे इंदौर पहुंची। इंदौर स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज मात्र 10 मिनट का था।

एसी कोच के पहियों से निकल रही थी चिंगारी (MP Malva Express accident)

इस घटना का मुख्य कारण राजेंद्र नगर के पास पहियों का चिपकना था। यात्रियों ने जब देखा कि AC कोच के पहियों से चिंगारी निकल रही है, तो उन्होंने तुरंत ट्रेन प्रबंधन को सूचित किया। इसके बाद ट्रेन को राऊ के पास रोका गया। यार्ड से विशेषज्ञ इंजीनियर पहुंचे और उन्होंने फायर एस्टिंग्विशर की मदद से धुएं पर नियंत्रण पाया। इसके बाद ट्रेन को राजेंद्र नगर यार्ड में कुछ देर के लिए खड़ा किया गया, जहां इसे चेक किया गया। इसी तरह 20 दिन पहले भी सीहोर में ऐसी घटना हुई थी।

मेंटेनेंस में लापरवाही से हुई घटना

रेल विशेषज्ञ नागेश नामजोशी ने बताया कि यह घटना मेंटेनेंस में लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रेन की गति अधिक होती और एक पहिया रिस्पॉन्ड नहीं करता, तो कोच पलटने का खतरा उत्पन्न हो सकता था। उन्होंने आगाह किया कि अगर ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहीं, तो रेलवे अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेना होगा। इस घटना के बारे में रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि पहिए जाम होने पर स्पार्किंग होती है, जो सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि राऊ के स्टेशन मास्टर ने स्थिति को देखा और ब्रेक को रिलीज करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया। उनका कहना था कि इसमें कोई लापरवाही नहीं थी और ट्रेन को 10 मिनट से अधिक नहीं रोका गया।

Also Read:MP Agriculture News: किसानों के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन खरीदी, इतनी मिलेगी MSP

Related Articles

Back to top button