IMD Alert: जाते-जाते खूब बरसेंगे मेघ, तूफान के कारण कई राज्यों में रेड अलर्ट

IMD Alert: मानसून लगभग खत्म होने को है लेकिन बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान के कारण कई राज्यों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात सहित कई राज्यों में बारिश के वजह से हालत दयनीय हो चुके हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से भयंकर तूफान उठा है। इसके चलते राजस्थान के रास्ते मानसून जाने की जानकारी IMD द्वारा दी गई है। बताया जा रहा है कि खाड़ी में जो नया साइक्लोन बन रहा है, उसके कारण पूरे देश में झमाझम बारिश होगी।
16 राज्य में बारिश का अलर्ट (IMD Alert)
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले हफ्ते उत्तर भारत में भारी बारिश होगी। दिल्ली समेत भारत के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।आज केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैँड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और गोवा में भारीतेज होगी। जानते हैं भारत में कैसा रहेगा आज का मौसम…
इन राज्यों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार कल 24 सितंबर को भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में फिर जारी हुई चीतावानी
मध्य प्रदेश में आज बारिश होने के आसार नहीं है लेकिन 24 सितंबर से हल्की बारिश हो सकती है। एमपी के पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में भी 25 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। एमपी और छत्तीसगढ़ में धूप के वजह से उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। हालाकी बारिश होने से मौसम सुहाना हो जाएगा।



