Free Ration News: एमपी के गरीब परिवारों को मिलेगा फ्री में डबल राशन, सरकार ने किया नियमों में बदलाव, जानें!

Free Ration News:
Free Ration News

Free Ration News: यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी है और फ्री राशन योजना का लाभ ले रहे तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने राशन से जुड़े नियम में बदलाव का फैसला लिया हैं। इसका सीधा लाभ मध्यप्रदेश के लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मिलेगा। केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजना के नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नए नियम के अनुसार मध्य प्रदेश में अब गरीब लोगों को अक्टूबर के महीने से 5 किलो एक्स्ट्रा राशन दिया जाएगा।

5 किलो एक्स्ट्रा अनाज मिलेगा (Free Ration News)

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की 2826 उचित मूल्य राशन दुकानों से गरीब लोगों को फ्री राशन बांटा जा रहा है। अक्टूबर के महीने से सरकारी राशन प्राप्त करने वाले सभी लोगों को 5 किलो अनाज अलग से दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिए आदेश (Free Ration News)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभाग को आदेश जारी किए हैं। विभाग के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार राशन सामग्री में प्रवेश में पैदा होने वाले ज्वार, रागी आदि श्री अन्न भी शामिल किए जाएंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री के आदेश पर अमल किया जा रहा है और राशन वितरण को लेकर तैयारी की जा रही है।

Also Read:Betul Today News: छात्रावास के बाथरूम में कैमरे लगाने के आरोप के बाद अधीक्षिका और भृत्य को हटाया, जाने पूरा मामला

Related Articles

Back to top button