School Holiday Order : प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दीपावली-दशहरा सहित 60 दिनों तक रहेगा अवकाश
School Holiday Order : स्कूलों में दीपावली और दशहरे पर्व सहित अन्य छुट्टियों का ऐलान मध्यप्रदेश शासन की ओर से कर दिया गया है। आने वाले महीने में दीपावली और दशहरे का त्यौहार है। इसको लेकर खासकर बच्चों में भारी उत्साह रहता है। इसको देखते हुए मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा विभाग की ओर से शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल के अवकाश को लेकर विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है….
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से उप सचिव प्रमोद सिंह ने अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार दशहरे और दीपावली पर स्कूलों में अवकाश रहेगा, साथ ही दिसंबर में शीतकालीन और गर्मी की छुट्टियों की भी तारीखें तय कर दी हैं। इसमें शिक्षकों के अवकाश की भी घोषणा की गई।
School Holiday Order : दीपावली पर 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्कूलों में दशहरे पर्व पर 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को छुट्टियां रहेगी। वहीं दीपावली की भी 5 दिन की छुट्टियां घोषित की गई है। 29 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर 2024 तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक रहेगा।


School Holiday Order : गर्मी की छुट्टियों का भी आदेश जारी
स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां भी घोषित कर दी गई है। आदेश के अनुसार 45 दिनों तक बच्चों की छुट्टी रहेगी। जबकि शिक्षकों को सिर्फ 31 दिन का ही अवकाश मिलेगा। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक 1 मई 2024 से 15 जून 2024 तक विद्यार्थियों को छुट्टी रहेगी। 1 मई से 31 मई तक शिक्षकों के लिए छुट्टी रहेगी। इस बार भी दीपावली में 5 दिन की छुट्टियां घोषित करने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। इन पांच दिनों की छुट्टियों में विद्यार्थी त्यौहार अच्छे से मना पाएंगे।



