IAS Success Story: पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए चराया दूसरों का भैंस, मुश्किलों में गुजारा बचपन, जानिए कैसे कैब ड्राइवर की बेटी बनी IAS

IAS Success Story
IAS Success Story

IAS Success Story: घर की आर्थिक की स्थिति कमजोर होने पर कई बार बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं लेकिन कुछ ऐसे बच्चे होते हैं जो आर्थिक स्थिति खराब होने पर उसे सुधारने की ठान लेते हैं। वह पढ़ाई लिखाई करके हर हाल में सफल होना चाहते हैं। आज हम आपको केरल की रहने वाली सी वनमती की कहानी बताएंगे। वह बचपन में काफी मुश्किलों का सामना करती रही लेकिन हर नहीं मानी और यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।

कम उम्र में वनमती पर डाला गया था शादी का प्रेशर (IAS Success Story)

वनमती पर कम उम्र में शादी का दबाव डाला गया लेकिन वह अपने पैरों पर खड़ा होने का ठान ली थी। उन्होंने कभी भी अपने मुश्किलों के आगे हार नहीं मानी। आईए जानते हैं वनमती के आईएएस बनने की कहानी।

कैब चलाते थे पिता 

वनमती तमिलनाडु के इरोड जिले की रहने वाली थी और उनके पिता कैब चलाते थे। पिता के मामूली इनकम से घर चलाना काफी मुश्किल हो गया था और उसकी पारिवारिक स्थिति कमजोर हो गई थी। लेकिन माता-पिता ने कभी अपनी बेटी की पढ़ाई में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आने दी। किताबें और उन जरूरी चीजों को हमेशा उपलब्ध कराया गया, जो पढ़ाई के लिए जरूरी था।

भैंस चराकर किया गुजारा

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के वजह से उन्हें पारिवारिक सपोर्ट ज्यादा नहीं मिल पाता था यही वजह था कि वह पढ़ाई के लिए भैंस चराने जाती थी। जानवरों को खाना खिलाती थी। वनमती के घर में 12वीं के बाद लड़कियों को नहीं पढ़ाया जाता था।

फ्यूचर के लिए तोड़ी परंपरा

12वीं बोर्ड परीक्षा पास करते ही सी वनमती पर शादी का दबाव डाला जाने लगा था. उनके माता-पिता तो चाहते थे कि वह आगे पढ़ाई करें लेकिन रिश्तेदारों का प्रेशर बढ़ता जा रहा था. आखिरकार वनमती ने शादी के लिए साफ तौर पर मना कर दिया और उनके घरवालों ने इस फैसले में उनका पूरा समर्थन दिया. ग्रेजुएशन के बाद सी वनमती ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

सीरियल से हुईं प्रेरित (IAS Success Story)

सी वनमती के गृहनगर में उस समय जिला कलेक्टर महिला थीं. सब उनका बहुत सम्मान करते थे।यह देखकर उनके मन में आईएएस बनने की ललक जागी। तभी उन्होंने एक टीवी सीरियल देखा, गंगा यमुना सरस्वती. उसमें मेन लीड एक्ट्रेस आईएएस अफसर का किरदार निभा रही थी. उन्हें उससे भी काफी प्रेरणा मिली. उन्होंने 2015 की यूपीएससी परीक्षा में 152वीं रैंक हासिल की थी।

Also Read:IAS Sonia Meena: मप्र की आईएएस महिला अधिकारी जिससे बड़े-बड़े माफ़िया भी खाते है ख़ौफ़, अभी यहाँ है पदस्थ

Related Articles

Back to top button