SBI Recruitment 2024: एसबीआई ने 1511 पदों पर निकाली बंपर बहाली, लाखों रुपए मिलेगी सैलरी, फटाफट करें आवेदन

SBI Recruitment 2024: हमारे देश में युवा दिन रात सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन सरकारी नौकरी पाना आज के समय में काफी मुश्किल हो गया है। आप अगर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में बंपर बहाली निकली है। बैंक ने स्पेशलिस्ट के आर्डर अफसर की भर्ती निकली है और डिप्टी मैनेजर के साथ असिस्टेंट मैनेजर के टोटल 15 से 11 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आप अगर इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऑफिशल वेबसाइट http://sbi.co.in या http://bank.sbi/web/careers/current-openings पर 4 अक्टूबर 2024 से फॉर्म आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप एक से ज्यादा पदों पर आवेदन नहीं कर सकते हैं।
पदों से जुड़े डीटेल्स
1. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड डिलिवरी – 187 पद
2. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – इफ्रा सपोर्ट एंड क्लाउड ऑपरेशन – 412 पद
3. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – 80
4. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम)आईटी – आर्किटेक्ट – 27
5. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) इंफोर्मेशन सिक्योरिटी – 7
6. असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) – 784
7. बैकलॉग वैकेंसी- असिस्टेंट मैनेजर – (सिस्टम) – 14
आयु सीमा (SBI Recruitment 2024 )
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के इन पदों पर आवेदन के लिए उम्र 25 से 35 साल होनी चाहिए। जबकि अन्य पदों के लिए उम्र 21 से 30 साल रखी गई है।
चयन
असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) – ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरेक्शन।
अन्य सभी पदों के लिए – शॉर्टलिस्टिंग-कम -टियर्ड/लेयर्ड इंटरैक्शन
प्रोबेशन
आपको बता दे कि चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रोबेशन पीरियड भी रखा गया है। इस दौरान उनका प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा और बैंक के मांग को के अनुसार अगर वह अच्छा काम करते हैं तो उन्हें कंफर्म कर दिया जाएगा।
जानिए कितना लगेगा आवेदन फी
इन पदों पर आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपए देना होगा वही एससी एसटी उम्मीदवारों को आवेदन फीस में छूट दी जाएगी।
आपको इसके लिए भरना होगा बांड
असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) ग्रेड – JMGS-I का पद होगा। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय 2 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा। इसके तहत कम से कम पांच साल तक बैंक में काम करना अनिवार्य होगा।



