Durga Ashtami Kab hai: 2024 में कब से शुरू होगी नवरात्रि? जाने कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Shardiya Navratri 2024
Shardiya Navratri 2024

Shardiya Navratri 2024 : अक्टूबर के महीने में कई सारे बड़े त्यौहार आने वाले हैं। अक्टूबर के महीने में नवरात्रि का त्यौहार आने वाला है और हिंदू धर्म का यह एक अति महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दौरान माता रानी घर आती है और भक्त माता रानी का बड़े उत्साह के साथ स्वागत करते हैं। हिंदू धर्म में दो नवरात्रि आते हैं। पहले चैत्र नवरात्रि और दूसरी हिसार दिए नवरात्रि। जल्द ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है।

जानें 2024 में कब शुरू होगी शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2024)

शारदीय नवरात्रि की अश्विनी मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है और यह 9 दिनों तक चलता है। इस दौरान माता रानी के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान माता रानी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। इस साल 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और यह दिन गुरुवार का है। नवरात्रि का समापन 12 अक्टूबर 2024 को होगा और यह दिन शनिवार का है।

जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

 

3 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाएगी और इस दिन माता के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। लोग 9 दिन नवरात्रि में व्रत भी रखते हैं। 3 अक्टूबर को सुबह 6:15 से लेकर 7:22 तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है।

जानिए 2024 में दुर्गा अष्टमी कब है?

दुर्गा अष्टमी आश्विन शुक्ल की अष्टम तिथि को मनाई जाती है। इस साल दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर, 2024 को है। इस दिन शुक्रवार है। हिंदू पंचांग की मानें तो इस साल यानी 2024 में महानवमी 11 अक्टूबर को है. हालांकि, लेकिन नवमी का हवन 12 अक्टूबर को होगा. इस दिन शनिवार है। हवन के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा तभी माता रानी की कृपा आपके ऊपर होगी और माता आपकी सभी कष्ट को दूर करेगी।

नवरात्रि में ब्रह्मचर्य का करें पालन 

नवरात्रि के दौरान पूजा करते समय आपको माता को नारियल अक्षत सिंदूर होली आदि चीजों को चढ़ाना होगा।पूजा के दौरान आपको ध्यान रखना होगा कि आप शाकाहारी रहे और लहसुन प्याज का सेवन न करें।

Also Read:Betul sarvdharm karykram: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की जिला प्रशासन को चेतावनी, कार्यक्रम करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती

Related Articles

Back to top button