Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी पर राधा रानी के इन 28 नामों का करें जप, हर कष्ट हर लेगी श्रीजी, अपार धन की होगी प्राप्ति 

Radha Ashtami 2024
Radha Ashtami 2024

Radha Ashtami 2024 : आज पूरे देश में राधा अष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन के बाद राधा अष्टमी का त्यौहार आता है। राधा अष्टमी के दिन राधा रानी के साथ भगवान कृष्ण की भी पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज राधा रानी का जन्म हुआ था यही वजह है कि राधा अष्टमी का त्योहार बेहद खास होता है।

राधा अष्टमी के दिन पूजा मुहूर्त (Radha Ashtami 2024)

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। आज राधा अष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। राधा रानी को सोलह सिंगार करना चाहिए। 11:03 से लेकर दोपहर के 1:52 तक आज पूजा का शुभ मुहूर्त है।

राधा अष्टमी को राधा रानी के नामो का करे जप 

प्रेमानंद जी महाराज देश के मशहूर कथा वाचक है और वह राधा रानी ( Radha Rani) के बहुत बड़े भक्त हैं। प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि राधा रानी का पूजा पाठ करके दुनिया के हर सुख को पाया जा सकता है। राधा रानी अपने भक्तों की पुकार सुनती है और उनके सारे कष्ट को हर लेती है। आज राधा रानी के जन्मोत्सव के दिन उनके 28 नाम का जाप करने से हर कष्ट दूर हो जाता है।

Also Read:Betul News Video : बैतूलबाजार क्षेत्र में 5 घरों में चोरी का प्रयास बदमाशों ने घरों की खिड़कियां तोड़ी, वारदात सीसीटीवी में कैद

आज राधा रानी के इन 28 नामों का करे जप

1. राधा, 2. रासेश्वरी, 3. रम्या, 4. कृष्णमत्राधिदेवता, 5. सर्वाद्या, 6. सर्ववंद्या, 7. वृंदावनविहारिणी, 8. वृंदाराधा, 9. रमा, 10. अशेषगोपीमंडलपूजिता, 11. सत्या. 12. सत्यपरा, 13. सत्यभामा, 14. श्रीकृष्णवल्लभा, 15. वृषभानुसुता, 16. गोपी, 17. मूल प्रकृति, 18. ईश्वरी, 19. गान्धर्वा, 20. राधिका, 21. राम्या, 22. रुक्मिणी, 23. परमेश्वरी, 24. परात्परतरा, 25. पूर्णा, 26. पूर्णचन्द्रविमानना, 27. भुक्ति-मुक्तिप्रदा और 28. भवव्याधि-विनाशिनी.

 

Related Articles

Back to top button