MPPSC Recruitment 2024: MP में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 895 पदों पर निकली भर्ती; जानें डिटेल

MPPSC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बम्पर बहाली निकली है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
मेडिकल ऑफिसर के पदों पर 30 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2024 तक चलेगी। आप आधिकारिक वेबसाइट http://mppsc.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। 3 अक्टूबर तक फॉर्म में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा।
MPPSC Recruitment 2024 Online डेट
फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 29 सितंबर दोपहर 12:00 तक आप फॉर्म भर सकते हैं।
ऑफिस में डॉक्यूमेंट सहित एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2024 रखी गई है। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने की तिथि 3 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक रखा गया है।
योग्यता और उम्र सीमा
योग्यता: जो भी अभ्यर्थी MPPSC के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए उम्र 21 साल से लेकर 40 साल तक रखी गई है।



