Advertisement

Betul BJP News: विधानसभा कार्यशाला में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला हर बूथ पर 250 सदस्य बनाए

Betul Mandi Bhav 05 September: Betul Mandi Bhav today 05 September 2024, the price of urad crossed 8 thousand.

Betul BJP News: बैतूल भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के निहित बैतूल विधानसभा की कार्यशाला स्थानीय मैरिज लॉन में आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपी नडडा ने देश भर में 30 करोड सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी कडी में 2 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सदस्यता ग्रहण करने के बाद हमारे जनप्रतिनिधि,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने अपने परिजनो के साथ साथ मतदान केन्द्र के निवासीयों को प्राथमिक सदस्य बनाने का शुभारंभ कर दिया है। लोकसभा चुनाव में मिले मतों के हिसाब से हमें 75 प्रतिशत सदस्य बनाने है। हर बूथ पर 250 प्राथमिक सदस्य बनाए जिसके लिए रोज एक घंटा अपने क्षेत्र में सामुहिक बैठक कर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। पारिवारिक माहौल में हम लाभार्थीयों से संपर्क करें तो जो लोग दिल से हमारे साथ है वह दल से भी जुड जाएगें। इसके लिए पंच से लेकर सांसद व बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला पदाधिकारी तक हर जनप्रतिनिधि को, मोर्चो के पदाधिकारीयों को ,प्रकोष्ठो के संयोजको को कार्ययोजना बनाकर फिल्ड के हिसाब से सदस्यता करनी पडेगी।

 

कार्यकर्ताओ के बूते मिली हर सफलता – हेमंत खंडेलवाल

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हर तीन साल में प्राथमिक सदस्य बनाने की हमारी परंपरा है। भाजपा ने पिछले चुनावो में जो सफलता अर्जित की है। उसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र है हर मतदान केन्द्र पर लक्ष्य के अनुरूप सदस्य बने ऐसी संगठन की मंशा है। अन्य राजनैतिक दलो से अलग भाजपा अपने सदस्यो को हाईटेक तरीके से जोड कर राष्ट्र निर्माण में लगी हुई है। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दूनिया में भारत का डंका बज रहा है। हमारे जिले को सशक्त और सुंदर बनाने के लिए हमें सेवा की भावना को सतत बनाए रखने की जरूरत है। आने वाले दिनो में यहां कृषि आधारित उद्योग भी स्थापित करने की प्लानिंग अंतिम चरण में है। राजनीति में लोगो को दिल से जोडने का काम भाजपा करती है। नगर और आंचलिक क्षेत्रो में लोगो के सुझाव और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम अपने क्षेत्र का सर्वागिण विकास कर सकते है। कार्यशाला के समापन से पहले मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के पिता श्री पूनमचंद्र यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा श्री चैन सिंह चौहान जी को दो मिनट का मौन का रखकर श्रृद्वाजली अर्पित की तत्पश्चात सामुहिक राष्ट्रगान जन गण मन कर समापन किया गया। कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने एवं आभार विधानसभा प्रभारी मधु पाटनकर ने व्यक्त किया।

 

कार्यशाला में यह रहे मौजूद

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, इंद्रपाल पुण्डे, रश्मि साहू, शंकर चढोकार, जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी, मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, संजू सोलंकी, ममता मालवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, दुर्गावती वर्मा, सुभाष जगताप, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका, परिषद अध्यक्ष मंचासीन रहे। विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष , मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठो के जिला संयोजक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्य, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद , सरपंच, बूथ अध्यक्षगण विशेषरूप से मौजूद रहे। 

Related Articles

Back to top button