Betul Crime News Today: मिलानपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर बदमाशों ने किये कई फायर, खिड़कियों के कांच क्षतिग्रस्त
Betul Crime News Today: Miscreants opened fire at Milanpur sub health center, window glass damaged
Betul Crime News Today: बैतूल जिले के बैतूल बाजार मिलानपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने फायर कर दिए। फायर करने से स्वास्थ्य केंद्र के खिड़कियों के कांच टूटे हैं। घटना के बारे में तब जानकारी लगी जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह ड्यूटी पर पहुंचे। ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों को खिड़कियों के शीशे टूटे मिले है। मौके पर गोली चले के सबूत भी मिले है। घटना के संबंध में इसकी जानकारी बीएमओ को दी गई। बीएमओ ने घटना की जानकारी बैतूल बाजार पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है।
बैतूल बाजार थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात बदमाश में गोली चलाई है जिसके निशान शीशे और दीवार पर दिखाई दे रहे हैं। मौके पर गोली चलने पर खाली खोके नही मिले है। किसी शरारती तत्व द्वारा इस तरह की हरकत की जा सकती है। इस मामले की जांच कर रहे हैं।



