Betul Crime News Today: बैतूल में कबाड़ी के गोदाम में बम मिलने से मचा हड़कंप, एयरफोर्स और नर्मदापुरम से बम निरोधक दस्ता बुलाया
Betul Crime News Today: There was a stir in Betul after a bomb was found in a junkyard, Air Force and bomb disposal squad were called from Narmadapuram

Betul Crime News Today: बैतूल मुख्यालय पर एक कबाड़ी के गोदाम में बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जायजा लिया है। फिलहाल गोदाम को शील कर दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि शहर के खंजपुर लोहा पुलिया के पास नईम पिता यासिम कुरैशी के कबाड़ के गोदाम में बम रखे है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। पुलिस के मुताबिक गोदाम से 11 बम के खाली खोके और एक जिंदा बम होने की संभावना है। यह एयरफोर्स के बम होना बताया है। कबाड़ी ने पुलिस को बताया कि यह बम कबाड़ जमा करने वाले युवकों ने लाये है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
एयरफोर्स और बम निरोधक दस्ता को दी सूचना
बैतूल के गोदाम में मिले बम की जानकारी एयरफोर्स आमला और बम निरोधक दस्ता नर्मदापुरम को सूचना दे दी है। टीम मौके पर पहुँचकर जांच करेगी। गोदाम में कुल 12 बम मिले है। जिसमे एक बम एक्टिव होने की संभावना है। पुलिस निगरानी में लगी है।



