SBI Vacancy 2024: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में 1040 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन करने की अंतिम तिथि
SBI Vacancy 2024: Bumper recruitment for 1040 posts in State Bank of India, know the last date to apply
SBI Vacancy 2024: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्यता रखने वाले महिला- पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के 1040 पदों पर कांट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती निकली है। मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर रेगुलर बेसिस पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई 2024 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2024 है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की है। आयु सीमा की गिनती 30 जून 2024 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक, इंस्ट्रूमेंटेशन में BE या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। संबंधित क्षेत्र में एक्सपीरियंस भी होना आवश्यक है। वेतन सालाना अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रहेगा। आवेदन के लिए ऑफिशल वेबसाइड sbi.co.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। संपूर्ण जानकारी के बाद ही आवेदन करें।



