Betul Crime News Today: ट्रेन में शराब तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 225 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Betul Crime News Today: Youth arrested for smuggling liquor in train, 225 bottles of English liquor recovered

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के अपराध ख़ुफ़िया शाखा आमला में कार्यरत प्रधान आरक्षक अजय सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन नंबर 12722 दक्षिण एक्सप्रेस में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। यह जानकारी निरीक्षक अखुशा नागपुर को अवगत कराई गई, जिन्होंने मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक अजय सिंह और आरक्षक विकाश कुमार को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
उक्त ट्रेन को मुलताई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 पर समय लगभग 14:35 बजे निगरानी के दौरान, ट्रेन के पीछे वाले सामान्य कोच के सामने एक व्यक्ति को दो भारी बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उसे रोककर पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम समर सिंह चौहान, पिता का नाम अरबिन्द सिंह, उम्र 29 वर्ष, पता वार खाश, औरंगाबाद, बिहार- 824103 बताया और कहा कि उक्त दोनों बैग उसके हैं। जब बैग के अंदर रखे वजनी सामान के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि उसमें अंग्रेजी शराब है। इसके बाद उक्त व्यक्ति और दोनों बैगों को आरपीएफ थाना आमला में लाया गया।

बैगों को खोलकर देखने पर उनमें Officer’s Choice 90 ml की 225 बोतलें पाई गईं, जिनकी कुल कीमत 20,250/- रुपये आंकी गई। पूरी प्रक्रिया के दौरान BNS के मुताबिक घटना स्थल, आरोपी की व्यक्तिगत तलाशी, सुपुर्दगी के समय बराबर फ़ोटो/वीडियो ग्राफी की गई। उपरोक्त व्यक्ति और शराब को अग्रिम कार्यवाही हेतु लिखित आवेदन पत्र के साथ आरपीएफ पोस्ट आमला को सुपुर्द किया गया।

आरपीएफ पोस्ट आमला के सहायक उप निरीक्षक विरेश उपाध्याय ने आवश्यक कागज़ात तैयार कर शराब और आरोपी को राज्य उत्पादन शुल्क मुलताई को सुपुर्द किया। उपरोक्त शराब तस्कर के विरुद्ध CR NO. 99/2024, U/S 34(1)क आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Back to top button