MP Weather Alert: मध्य प्रदेश कई जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में दो युवक बाढ़ में बहे

MP Weather Alert: Rain alert in many districts of Madhya Pradesh, two youths swept away in floods in Betul

MP Weather Alert: मौसम विभाग भोपाल में गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, मैहर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

बैतूल में बाढ़ में बह गए दो लोग
बैतूल जिले में बारिश के कारण कोई नदियां उफ़ान पर आ गई है। नदी में आई बाढ़ में दो युवक बह गए हैं। बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना बुधवार शाम को रायमला और मीरापुर के बीच पड़ने वाले रपटे पर बाढ़ का पानी बह रहा था। पानी अधिक होने से दो युवक पैदल बाइक लेकर बाढ़ का पानी पार करते हुए निकल रहे थे। बाढ़ पार करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। बलेगाव निवासी संतोष पिता नामदेव सोलंकी, पोहर निवासी दिनेश गजानन लोहार दोनों गिर गए। संतोष ने बाइक छोड़ दी और वह बाहर निकल गया लेकिन दिनेश ने बाइक नही छोड़ी और वह बाढ़ में बह गया। युवक का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। 
मछली पकड़ने गया युवक बाढ़ में बह गया
बैतूल के रानीपुर थाना क्षेत्र के मछली पकड़ने के दौरान युवक बाढ़ में बह गया। जानकारी के मुताबिक शिवप्रसाद कहार बुधवार को बांस बोडी नदी पर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान युवक बाढ़ में बह गया। युवक का स्टाप डेम में शव पड़ा मिला है। 

Related Articles

Back to top button