UP Road Accident Today: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में टैंकर और यात्री बस की भिड़ंत, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

UP Road Accident Today: Tanker and passenger bus collide in Unnao, Uttar Pradesh, 18 people die tragically

UP Road Accident Today: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बस और टैंकर की भिड़ंत हो गई हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई है लगभग 20 यात्री घायल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गये है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार सुबह 5:00 बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ के पास डबल डेकर बस और टैंकर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो चुकी है। लगभग 20 यात्री अभी भी घायल है घायलों को उपचार के लिए लखनऊ के अस्पताल में भर्ती किया है।

जानकारी सामने आई है कि बस चालक दूध के टैंकर को ओवर टेक कर रहा था तभी हादसा हो गया। घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाई गई जिसके कारण हादसा हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर कई शव पड़े थे। सूचना मिलती ही बांगरमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button