Madhya Pradesh Government Orders: प्रदेश सरकार ने की बड़ी घोषणा, संविदा कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सचिवों की मिलेगा लाभ

Madhya Pradesh Government Orders: State government made a big announcement, contract employees, Anganwadi workers and secretaries will get benefits

Madhya Pradesh Government Orders: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर अमल कर घोषणा पर मोहर लगा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 4 जुलाई 2023 भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड आयोजित सम्मेलन में कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा की थी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग में आदेश जारी किए थे। घोषणा के मुताबिक कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद 5 लाख तक का इलाज निजी अस्पतालों में निशुल्क करा सकेंगे। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारीयो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक आशा उषा कार्यकर्ता और कोटवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
इतने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मप्र में आयुष्मान योजना के तहत लगभग 1.50 लाख, पंचायत सचिव 22000, रोजगार सहायक 16000, संविदा कर्मी 80 हजार और आशा उषा कार्यकर्ता 1 लाख और 20 हजार कोटवारों को लाभ मिलेगा। विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर संबंधित विभागों से जानकारी मांगी गई है।  

Related Articles

Back to top button