Betul Pandit Pradeep Mishra: कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा ने ताप्ती मैय्या के खिलाफ की गलत टिप्पणी से मचा बवाल, पुजारियों की माफी मांगने की मांग

Betul Pandit Pradeep Mishra: Story teller Pandit Pradeep Mishra's wrong comment against Tapti Maiyya created a ruckus, demand for apology from the priests

Betul Pandit Pradeep Mishra: बैतूल प्रसिद्ध कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा इन दिनों विवादित बयानों के कारण सूर्खियों में बने हुए है। कुछ दिन पहले उन्होंने राधा-रानी के बारे में गलत टिप्पणी की। जिस पर उन्होंने बरसाना जाकर नाक रगडक़र एवं दंडवत होकर माफी मांगी। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि मां ताप्ती पर पंडित मिश्रा ने विवादित टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से बवाल मच गया है। मुलताई ताप्ती उदगम स्थल ताप्ती मंदिर के पुजारियों ने अब पंडित मिश्रा से माफी मांगने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर पं प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पंडित मिश्रा कह रहे है कि ताप्ती मां कृष्ण पर मोहित हो गई थी और इस कारण यमूना ने उन्हेंं श्राप दिया था। ताप्ती मंदिर के पुजारियों का कहना है कि पंडित मिश्रा द्वारा कही बात का शास्त्र में उल्लेख नहीं है। ताप्ती मंदिर मुलताई के पुजारी सौरभ जोशी ने बताया कि पंडित मिश्रा ने अपनी कथा में मां ताप्ती के बारे में गलत जानकारी दी है। इस तरह की जानकारी देकर लोगों की आस्था के साथ ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। मां ताप्ती इस प्रकार कृष्ण पर कभी मोहित नहीं हुई। ताप्ती मैय्या के जल से अस्थियां परिवर्तित होती है यह ताप्ती की मुख्य महिमा है। पंडित मिश्रा ने ताप्ती मां के बारे में गलत जानकारी देते हुए गुमराह करने का काम किया जा रहा है। पंडित मिश्रा अपने दिए गए बयान को लेकर वे मुलताई में आकर माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पंडित मिश्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह टिप्पणी उन्होंने कब कही, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद कई लोग पंडित मिश्रा का विरोध भी करने लगे है।
इनका कहना है…
पंडित प्रदीप मिश्रा का वीडियो मैंने सुना है। उन्होंने सूर्य पुत्री माँ ताप्ती के बारे में गलत जानकारी दी है। प्रदीप मिश्रा को बैतूल आकर माँ ताप्ती के चरणों में दंडवत एवं नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए। मां ताप्ती के खिलाफ कोई गलत जानकारी दें या बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
रामकिशोर पवार माँ ताप्ती भक्त बैतूल

Related Articles

Back to top button