Betul Crime News Today: लूट की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार एक फरार

Betul Crime News Today: 3 accused including a minor who committed the robbery arrested, one absconding

Betul Crime News Today: लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि फरियादी दुर्गेश मालवी पिता जुगल किशोर मालवी उम्र 29 साल नि.अम्बेडकर वार्ड टिकारी बैतूल ने थाना गंज में रिर्पोट किया कि बुधवार रात करीबन 11.00 बजे में अपने दोस्त शुभम ठाकरे,योगेश मालवी के साथ टिकारी से कत्लढाना अपने दोस्त विशाल मालवी को छोडने गये थे। फरियादी ने बताया तभी कत्लढाना ग्राउंड में पानी कि टंकी के पास हम लोगों को अज्ञात 04 लडके  मिले जिन्होंने हमारे साथ बिना कारण मारपीट करना शुरू कर दी।  उन लोगो ने  स्क्रीन टच मोबाइल सेमसंग कंपनी का ,व मेरे गले की एक चांदी की चैन, तथा मेरे दोस्त शुभम ठाकरे का एक स्क्रीन टच मोबाइल एक स्मार्ट वाच नोईस कपंनी  कि योगेश मालवी का एक स्क्रीन टच मोबाइल  तथा कान की बाली छीन कर ले गये। शिकायत के आधार पर  थाना गंज में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 394,34 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
विवेचना दौरान  ठोस जानकारी मिलने पर संदेही यश पिता राजु राने उम्र 19 साल नि. सुभाष स्कुल के सामने दुर्गा वार्ड बैतूल,दीपक पिता ज्ञानराव मालवीय उम्र 21 साल नि0ईसाई चौक टिकारी बैतूल एवं एक विधि विरूध्द बालक को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कि गई। पूछताछ के दौरान युवकों ने जुर्म स्वीकार किया है। तीनो आरोपीगणो से एक-एक मोबाइल कुल 3 मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया है। ,प्रकरण का एक अन्य आरोपी अमन घटना दिनांक से फरार हो गया  है जिसकी तलाश पतारसी कि जा रही है । आरोपीगणो को गिर0 कर माननीय न्ययालय पेशकिया गया है ।  
    उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया, उनि अजय रधुवंशी, प्रआर  अतुल शर्मा , प्रआर मयूर आर. अनिरूध्द, आर नरेन्द्र, मआररूपाली, एवं आर मनोज की विशेष भूमिका रही है। 

Related Articles

Back to top button