MPPSC Exam 2024: जिले के 9 केंद्रों 2 हजार 925 लोगों ने दी MPPSC की परीक्षा, 1 हजार 38 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
MPPSC Exam 2024: 2 thousand 925 people appeared for MPPSC exam at 9 centers in the district, 1 thousand 38 candidates were absent
MPPSC Exam 2024: बैतूल अफसर बनने के लिए बड़ी संख्या में युवा एमपीपीएससी की परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिला मुख्यालय पर परीक्षा के लिए 9 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। कड़ी निगरानी के साथ परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा हाल में पहुंचने के पहले ही अभ्यर्थियों की कड़ी चैकिंग की गई। जूते-मौजे, दुप्पट्टा बाहर रखने लगाया गया। चैकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष के भीतर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केन्द्र पर नजर रखने के लिए फ्लाईंग स्कवायड बनाए गए थे, जिन्होंने परीक्षा समय में अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को बैतूल जिले में 9 परीक्षा केन्द्रों पर एमपीपीएससी की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली 2.15 से 4.15 तक चली । परीक्षा में कुल 3 हजार 963 अभ्यर्थी सम्मिलित होने थे, लेकिन परीक्षा में 2 हजार 925 ही अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। 1 हजार 38 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थित और अनुपस्थित प्राप्त नही हुई थी।
अभ्यर्थी जूते-मौजे उतरवाए बाहर
एमपीपीएससी की परीक्षा कड़ी निगरानी के साथ आयोजित हुई। विद्यार्थियों को 1 घंटे पहले ही बुला लिया था। चैकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष के भीतर प्रवेश दिया गया। कुछ अभ्यर्थी जूते-मौजे पहनकर चले गए थे। ऐसे अभ्यर्थियों के जूते बाहर उतरवाए गए। महिलाओं के मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषणों की चैकिंग हुई, इसके बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। प्रवेश पत्र, परिचय पत्र के अलावा साथ में कोई अनुचित साधन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। घड़ी भी पहनकर भीतर जाने की अनुमति नहीं थी।
फ्लाइंर्ग स्कवायड ने किया केन्द्रों का निरीक्षण
एमपीपीएससी की परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए 5 फ्लाईंग स्कवायड बनाए गए। इन फ्लाईंग स्कवायड में एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। परीक्षा शुरू होते ही अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहली पाली और दूसरी पाली दोनों में फ्लाईंग स्कवायड अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी करते रहे।



