BSNL 4G Service: बैतूल में बीएसएनएल की 4G सेवा ग्राहकों के लिए बनी परेशानी का कारण, एक महीने से उपभोक्ता परेशान

BSNL 4G Service: BSNL's 4G service in Betul has become a cause of trouble for customers, consumers are troubled for a month

BSNL 4G Service: बैतूल जिले में बीएसएनएल की 4G सेवा की ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गई। ना तो इंटरनेट अच्छे से चल रहा है और ना ही कॉलिंग हो रही है। जिस एरिया में 4G सेवा की शुरुआत हुई है वहां ग्राहक परेशान है। बीएसएनल का उपभोक्ता कई वर्षों से 4जी सेवा की शुरुआत होने की राह देख रहे रहे। लगभग एक महीना पहले बैतूल में BSNL ने 4जी सेवा को शुरुआत तो कर दी है लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। 4जी नेटवर्क पर इंटरनेट नहीं चल रहा है। कॉलिंग करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक बैतूल में 32 साइड पर 4जी सेवा की शुरुआत की है। 
BSNL कार्यालय के चक्कर काट रहे उपभोक्ता
बीएसएनएल के 4G नेटवर्क में परेशानी होने के कारण उपभोक्ताओं को बीएसएनएल कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यहां पर भी उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नही हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जहां भी 4G सेवा शुरू हुई है सभी जगह परेशानी आ रही है। कुछ ही दिनों बाद सभी परेशानी दूर हो जाएगी। 

Related Articles

Back to top button