Weather News Today: जून में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, इस बार होगी झमाझम बारिश
Weather News Today: Monsoon will arrive by this date in June, this time there will be heavy rain

Weather News Today: भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के आगमन को लेकर जानकारी दी है। इस जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष की अपेक्षा इस जल्द मानसून की बारिश की संभावना बनी है और यह सभी के लिए राहत भरी खबर है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 19 से 20 मई तक दक्षिण, पश्चिमी मानसून, अंडमान निकोबार दीप समूह पहुंचने की संभावना है। 1 जून तक मानसून केरल में दस्तक देगा। सामान्य तौर पर महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री 10 जून तक होने की संभावना है। बैतूल जिला महाराष्ट्र की सीमा से लगा है। बैतूल जिले में महाराष्ट्र से ही मानसून की एंट्री होती है। महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून आता है तो बैतूल जिले में 15 जून से 20 जून के बीच मानसून की दस्तक होने और झमाझम बारिश होने की संभावना बनी है।
मौसम विभाग भोपाल के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बैतूल जिले में 20 जून तक मानसून की तेज बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा बनी है। मानसून की गति हवाओं और समुद्र तापमान सहित कई कारकों पर निर्भर करती है। कई बार मानसून की रफ्तार कम होने से मानसून के आने में देरी भी हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून के जल्द आने की संभावना जताई जा रही है। मानसून जल्द आने की स्थिति में किसानों को भी फायदा मिल सकता है। समय पर मानसून की बारिश होने से किसान बोवनी कार्य समय पर कर पाएंगे।



