MP Weather Today: मध्य प्रदेश के दो दर्जन जिलों में वज्रपात और बारिश अलर्ट, 16 जिलों में राते रहेगी गर्म और दिन में लू चलने की संभावना
MP Weather Today: Thunderstorm and rain alert in two dozen districts of Madhya Pradesh, nights will remain hot in 16 districts and possibility of heat wave during the day
MP Weather Today: वर्तमान में उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र में माध्य समुद्र से 0.9 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से पूर्वी मध्य प्रदेश में नमी आ रहीं है। साथ ही तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक विदर्भ होते हुए से होते हुए छत्तीसगढ़ तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर हवाओं में असतत्ता व्याप्त है। 3 अप्रैल, 2024 से अगले पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग भोपाल ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के दो दर्जन से अधिक जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।इन जिलों में हो सकती बारिश
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बेतुल शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मेहर, अनूपपुर, छिंदवाडा, पांडुरना, दमोह, छत्तरपुर टीकमगढ़ शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर जिलों में घर चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में रहेगी राते गर्म, दिन में लू चलने की संभावना
ग्वालिउर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी दतिया नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, रीवा, मउगंज, सतना, मेहर, उमरिया,जबलपुर जिले में राते गर्म रहने और दिन में लू चलने की संभावना बनी है।
बैतूल में अलसुबह हुई बुंदाबांदी
शनिवार अल सुबह बैतूल मुख्यालय पर पर बूंदाबांदी हुई है। दिन भर आसमान में बदल उमड़ते घुमड़ते रहे। शुक्रवार की शाम को घोड़ाडोंगरी, शाहपुर क्षेत्र में थोडी समय तक हल्की बारिश हुई। बूंदाबांदी ने फिर उमस बढ़ा दी है। हालांकि बादलों के कारण दिन का तापमान कम हुआ है लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है।



