Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम 3 अप्रैल को करेंगे नामांकन दाखिल, बैतूल आएंगे पूर्व सीएम कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

Lok Sabha Election 2024: Congress candidate Ramu Tekam will file nomination on April 3, former CM Kamal Nath and PCC chief Jitu Patwari will come to Betul

Lok Sabha Election 2024 : बैतूल  जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर सुनील शर्मा और ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 03 अप्रैल दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे, बैतूल, हरदा, हरसूद संसदीय क्षेत्र से रामू टेकाम कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। श्री टेकाम का नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शामिल होंगे जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से बैतूल आयेंगे, वही भोपाल से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी बैतूल आयेंगे।

इन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रामू टेकाम अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है । जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर सुनील शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में भाई रामू टेकाम के नामांकन रेली में उपस्थित होवे।

Related Articles

Back to top button