Airtel Recharge Plan: एयरटेल ग्राहकों को लग सकता है झटका, महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान

Airtel Recharge Plan: Airtel customers may get a shock, recharge plans may get expensive

Airtel Recharge Plan: भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारतीय एयरटेल के ग्राहकों को तगड़ा झटका लग सकता है। एयरटेल कंपनी अपने रिचार्ज प्लेनों को महंगा कर सकती है। महंगे प्लान से बचने के लिए उपभोक्ता 1 वर्ष वाले प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक एयरटेल ने अपनी 5G सेवा लॉन्च की है इसके बाद अब कंपनी रिचार्ज प्लानो की कीमतों में बढ़ोतरी करने का प्लान तैयार कर रही है। कंपनी लोकसभा चुनाव के बाद प्लान मांगे कर सकती है। एयरटेल कंपनी के प्रमुख सुनील मित्तल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बाजार में टिकाऊ बनने के लिए टेलीकॉम टैरिफ बढ़ाया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक कंपनी 15 से 20% रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस संबंध में कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है। महंगे रिचार्ज प्लान से बचने के लिए उपभोक्ता 1 वर्ष का प्लान चुन सकते हैं। एयरटेल का 2999 रुपए का प्रीपेड प्लान है इस प्लान में उपभोक्ता को इस प्लान में 2GB प्रतिदिन डाटा अनलिमिटेड वॉयस कॉल 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 1 वर्ष की दी जा रही है। इसी तरह 3359 का रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में 2.5 जीबी प्रतिदिन डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग किसी सुविधा दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 365 दिन की है। 

Related Articles

Back to top button