Mp Weather Update Today : मप्र के दो दर्जन जिलों में बारिश, वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट

MP Weather Update Today: Alert of rain, thunderstorm and strong winds in two dozen districts of MP

Mp Weather Update Today : वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर अवस्थित है साथ ही एक टूफ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल की पछुआ पवनी के बीच 20 डिग्री उत्तर अक्षाश के उत्तर में 58 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे माध्य समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक और चक्रवातिय परिसंचरण दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। वहीं मध्य समुद्र जल से 0.9 किलोमीटर की ऊचाई पर इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर उत्तरी तमिलनाडु तक हवाओं में असत्तता व्याप्त है जिससे पश्चिम मध्य प्रदेश में नमी आ रही है। इस नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। अगले 48 घंटे में मप्र के कई जिलों में तेज बारिश होने और झोकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं है। 

मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटो के दौरान भोपाल संभाग के जिलों में एवं खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवारा, शाजापुर, सागर टीकमगढ़, गुना, अलीराजपुर, उज्जैन, बुरहानपुर, बैतूल खंडवा, अशोकनगर और शिवपुरी रतलाम, सागर, टीकमगढ़, दमोह, गुना और शिवपुरी, नर्मदापुरम जिले में गरज चमक के साथ बारिश और झनाझवात के साथ झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है। 

Related Articles

Back to top button