Betul Today News: कुएं में गिरी मासूम को बचाने पिता ने भी कुएं में लगाई छलांग, पानी मे डूबने से दोनों की मौत, घटना से गाँव में पसरा मातम
Betul Today News: The father also jumped into the well to save the child who fell into the well, both died by drowning in the water, the incident spread mourning in the village

Betul Today News: बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक बच्ची कुएं में गिर गई जिसे बचाने के लिए पिता ने भी कुएं में छलांग लगा दी । कुएं के पानी में डूबने से पिता- पुत्री दोनों की मौत हो गई है। घटना से गांव में मातम छा गया है। मुलताई क्षेत्र के दुनावा पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक आर एस ठाकुर ने बताया ग्राम हिवरा निवासी रामदास पिता सुक्कू दौंडी 35 साल बुधवार को परिजनों के साथ ग्राम से कुछ दूरी पर हिवरा डैम के पास स्थित खेत में गेहूं की फसल काटने गया था। परिजनों के साथ रामदास की पांच वर्षीय पुत्री गुनगुन भी खेत गई थी। दोपहर 12:30 बजे के दरमियान गुनगुन शौच करने के लिए डैम के नीचे नाले के किनारे स्थित कुएं के पास गई। डैम से पानी का रिसाव होने के चलते कुएं में लबालब पानी भरा हुआ था। कुए के पास मिट्टी में फिसलन होने के कारण गुनगुन का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। रामदास ने पुत्री गुनगुन को कुएं में गिरता देखा तो बचाने के लिए कुएं में कूद गया ।लेकिन रामदास को तैरना नहीं आता था।कुएं में भरे गहरे पानी में चले जाने से रामदास और गुनगुन की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक फसल कटाई कर रहे ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला और घटना की सूचना दुनावा पुलिस चौकी में दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पंचनामा बनाने के बाद पिता और पुत्री के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।



