Betul Mandi Bhav 27 March 2024: आज 27 मार्च 2024 के बैतूल मंडी भाव, होली की छुट्टियों के बाद खुली मंडी

Betul Mandi Bhav 27 March 2024: Betul Mandi Bhav today 27 March 2024, Mandi opened after Holi holidays

Betul Mandi Bhav 27 March 2024: बुधवार को मंडी में खरीदी हुई।  उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 27 मार्च 2024  को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक  11 हजार 109 बोरे रही। 7720 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1760 बोरे , मक्का की आवक 1 हजार 321 बोरे रही।  इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।

 

कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक

कृषि उपज मंडी में उपज में शुक्रवार की अपेक्षा बुधवार आवक कम हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

Related Articles

Back to top button