MP Council Of Ministers Meeting: मध्य प्रदेश में मंत्री परिषद की बैठक में डॉ मोहन सरकार ने लिए कई बड़े फैसले

MP Council Of Ministers Meeting: Dr. Mohan Sarkar took many big decisions in the meeting of the Council of Ministers in Madhya Pradesh

MP Council Of Ministers Meeting: सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल स्थित मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक ली गई। इस बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है। बैठक में सरकार ने रबी विपणन 2024-25 में किसानों से समर्थन मूल्य का उपार्जन गेहूं पर( समर्थन मूल्य खरीद ) 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने पर स्वीकृति प्रदान की है। बोनस की घोषणा के बाद सरकार पर 3850 करोड रुपए का वित्तीय भार आएगा। सिहस्त को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए 592.30 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। 
इन जिलों में बनेंगे नर्सिंग कॉलेज
मंत्री परिषद की बैठक में सरकार ने नए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए 192.40 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मध्य प्रदेश के 13 जिले जिसमें दतिया, खंडवा, रतलाम, शहडोल, विदिशा, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, सतना, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी और सिंगरौली में नर्सिंग कॉलेज बनाए जाएंगे। प्रत्येक नर्सिंग कॉलेज के लिए 14.80 करोड़ की स्वीकृति दी है। 
सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क शव वाहन की व्यवस्था
मंत्री परिषद की बैठक में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों व शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में निशुल्क शव संचालन पर स्वीकृति प्रदान की है। सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान संस्थागत मृत्यु, सड़क दुर्घटना, आपदा में मृत्यु पर मृतक के पार्थिव देह को ससम्मान निशुल्क शव वाहन से गंतव्य ( घर) स्थल तक पहुंचाया जाएगा। इसका संचालन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पास होगा। बैठक में पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा योजना को भी स्वीकृति प्रदान की है। यह सेवा प्रदेश में कहीं भी चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होने या विशेष प्रकार के चिकित्सा सुविधा या चिकित्सा विशेषज्ञों की आवश्यकता होने पर उपलब्ध रहेगी। इसमें कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक पहुंच कर उन्नत आपातकाल चिकित्सा एवं मरीज की स्थिति को स्थिर कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक एयरलिफ्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button