MP Weather Today: ग्वालियर और छतरपुर क्षेत्र में गिरे ओले, चंबल संभाग सहित आठ जिलों में फिर बारिश का अलर्ट

MP Weather Today: Hail fell in Gwalior and Chhatarpur areas, rain alert again in eight districts including Chambal division

फ़ाइल फ़ोटो

MP Weather Today: वर्तमान में अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच एक टूफ के रूप में 70 डिग्री पूर्व देशातर के सहारे 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है, जबकि चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किलीमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है जो पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में नमीं ला रहा है। वहीं दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक फेली ट्रप टुफ लाइन माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तृत है। 24 फरवरी की रात्रि से अगले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग भोपाल ने गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के चंबल संभाग के जिलों और रीवा मउगज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, ग्वालियर और दतिया जिलों में गलत चमक के साथ बारिश हो सकती है। बुधवार रात को मप्र के जावा: 24.0, ओरछा: 16.0, राजनगर: 13.6, त्योंधर: 10.0, नईगढ़ी: 10.0, घाटीगांव: 7.2, सिरमौर: 6.2, निवाड़ी: 6.0. बिरसिंगपुर: 5.0, अजयगढ़: 3.6. छतरपुर: 2.2 मिमी बारिश दर्ज की है। मध्य-दक्षिणी और पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों की संभावना बनी है। 

इन स्थानों पर गिरे ओले, फसलों को नुकसान
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम और रात हो ग्वालियर (बरई, घाटीगाव) छत्तरपुर (हरपालपुर, नौगांव), मऊगंज (नईगढ़ी) में कई स्थानों पर ओले गिरे है। ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। कई किसानों के खेतों में फसल आड़ी हो गई है। फसल पकने की कगार पर आई और मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

Related Articles

Back to top button