Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गरज- चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट, 9 जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि

Mp Weather Today: Thunderstorm alert with lightning in 14 districts of Madhya Pradesh, hailstorm may occur in 9 districts

Mp Weather Today:  वर्तमान में दक्षिणी गुजरात के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण अभी भी सक्रिय है, जो दक्षिण पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर से नमी खींच रहा है। वहीं दक्षिण कर्नाटक से लेकर विदर्भ तक फैली टूफ लाइन माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर अवस्थित है जो पूर्व मध्य भारत में प्रति चक्रवातीय दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों की ओर ला रही है। जिसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, कटनी और सीधी, नरसिंहपुर और सिंगरौली, उमरिया, बालाघाट और छिन्दवाड़ा, डिडोरी अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, सिवनी और मंडला जिलों मैं घर चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी है। 
इन जिलों में हल्की बौछारें पड़ने  की संभावना
रापसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीधी, रीवा, मऊगज, सतना, अनूपपुर बालाघाट और दमोह , सिगरौली, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिदवाडा, सिवनी और मंडला जिलो कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button