MP Tribal Conference: अकेला कमल का निशान 370 सीट लेकर आएगा, कांग्रेस अपने पापों के दल- दल फंस गई- मोदी

MP Tribal Conference: Lotus symbol alone will bring 370 seats, Congress is trapped in the clutches of its sins - Modi

MP Tribal Conference: इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले कमल निशान से 370 सीट लेकर आ रही है। जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का मन बना लिया है। कांग्रेस अपने पापों के दल-दल में फंस चुकी हैं। कांग्रेस में जो नेता अब थोड़े बहुत बचे है उनमें से कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नही है। मप्र कांग्रेस में तो भगदड़ मची है। लूट और फुट कांग्रेस की आक्सीजन है। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मप्र के झाबुआ जिले में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में कही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 7550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओ की आधारशिला रखी है। खरगोन में 170 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी बच्चे पीछे  रह जाए यह मोदी मंजूर नहीं है। देश में जो सबसे वंचित, सबसे पिछड़े है हमारी सरकार उन्हें सबसे पहले प्राथमिकता दे रही है। उनके लिए सबसे पहले सरकारी योजना बनाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं है देश का गौरव है। आपका सम्मान और विकास मोदी की गारंटी है। बच्चों और युवाओं के सपने मोदी का संकल्प है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

Related Articles

Back to top button