Curfew News In Uttarakhand: उत्तराखंड में अवैध मदरसे को गिराने के बाद मचा बवाल, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश

Curfew News In Uttarakhand: Uproar created after demolition of illegal madrassa in Uttarakhand, orders to shoot miscreants

Curfew News In Uttarakhand: उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसे को बुलडोजर से गिरने के बाद बवाल मच गया है। उपद्रवीयो ने थाने का घेराव कर पथराव किया कई गाड़ियों को आज के हवाले कर दिया है। बढ़ते बवाल के बाद पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया। उपद्रवियों को सीधे गोली मारने के आदेश दिए है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के हल्द्वानी नगर निगम ने शहर में बने एक अवैध मदरसे को गुरुवार के दिन बुलडोजर से गिरा दिया। इसके बाद उपद्रवियों ने बनभुलपुरा थाने का घेराव कर पथराव किया गया। कई गाड़ियों को आग लगा दी। बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगाने के कारण क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। पुलिस ने उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया गया। इस बवाल के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक इमरजेंसी बैठक बुलाई और उपद्रवियों पर करवाई करने के निर्देश दिए है। आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। हालात को देखते हुए अब उपद्रवियों को सीधे गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। 

Related Articles

Back to top button