Betul Vivah Samaroh News: बारात में बिदका का घोड़ा, ससुर के सीने पर मारी लात दामाद की टूटी टांग
Betul Vivah Samaroh News: Bidka's horse kicked in the marriage procession, father-in-law's chest and son-in-law's broken leg

Betul Vivah Samaroh News: बैतूल यह खबर आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। वो इसलिए कि बारात के जोश और नाचने गाने के दौरान कोई भी ऐसी हरकत हम से ना हो कि घोड़े का दिमाग खराब हो जाये और वह हमारी ही मुसीबत खड़ी कर दे। बीतीरात गंज क्षेत्र में एक बारात निकलने के दौरान ऐसा ही एक गम्भीर हादसा होते होते टल गया। आतिशबाजी चलाने के दौरान अचानक घोड़ा बिदक गया और घोड़े वाले के काबू से बाहर हो गया। घटना घटित होते ही पूरी बारात में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गयी। बताया जा रहा है कि गुस्साए घोड़े ने बिदकने के बाद दामाद की टांग तोड़ दी तो वहीं ससुर के सीने पर लात मारकर उन्हें भी घायल कर दिया । घोड़ेे को काबू में किया गया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात रामकृष्ण बगिया में डिस्पोजल व्यवसायी राजू सोनकपुरिया की बिटिया का शादी समारोह आयोजित किया जा रहा था। बारात भी द्वार पर पहुंच चुकी थी। दूल्हे को घोड़े से जैसे ही नीचे उतारा गया किसी बच्चे ने वहीं खड़ेे-खड़े फायर स्टिक चला दी। इसकी चिंगारी पास ही खड़े घोड़े की आंख में लग गयी और घोड़ा बिदक कर सीधे मंडप की ओर दौड़ने लगा। बीच में खड़े श्री सोनकपुरिया के बड़े भाई मुन्ना सोनकपुरिया के सीने पर पैर मार दिया। घोड़े ने ऐसी दुलाती मारी की सोनकपुरिया के दामाद की टांग टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि घोड़े को पकड़ा नहीं जाता तो वह सरपट मंडप के अंदर दौड़ लगा देता, जहां पहले से ही काफी बड़ी संख्या में महिलाएं , पुरुष और बच्चे मौजूद थे। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लोगों को ऐसी घटनाओं से सावधान रहने की खास जरूरत है। अपने आनंद के चलते हम यह ना भूले की हमारी एक छोटी सी गलती किसी बड़ी घटना की वजह भी बन सकती है। गनीमत यह रही कि द्वार पर पहुंचने के बाद दूल्हे को घोड़े पर से उतार लिया गया था। यदि यह घटना कुछ ही मिनट पहले घटित होती तो दूल्हे को भी नुकसान उठाना पड़ता।


