Betul Today News: एसपी साहब दबंग धमका रहा और थाना गंज थाना प्रभारी नही कर रहे कार्रवाई
Betul Today News: SP sir is bullying and in-charge of Ganj police station is not taking action.
Betul Today News: ग्राम किल्लोद के ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण मंगलसिंह कवड़े, नंदू महसकोले, रमेश सरियाम, अनिल कवड़े ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि मृदुल वर्मा निवासी मलकापुर ने गांव के स्कूल मैदान के शासकीय भूमि पर कब्जा कर गड्ढा खोद दिया है। गड्ढा खोदने से बच्चें खेल खुद नही कर पा रहे है। इस मामले में ग्रामीणों ने पूर्व में भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है।
- Railway Vacancy 2024: रेलवे ने 9000 से अधिक पदों पर निकाली वैकेंसी, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका
ग्रामीणों ने बताया कि गंज थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नही की है। दबंग द्वारा ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है। थाने से शिकायत कर पर कार्रवाई नही होने से एसपी कार्यालय आना पड़ा है। ग्रामीणों ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई ।



