Railway Vacancy 2024: रेलवे ने 9000 से अधिक पदों पर निकाली वैकेंसी, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Railway Vacancy 2024: Railway has announced vacancy for more than 9000 posts, golden opportunity to get a government job.
Railway Vacancy 2024: भारतीय रेलवे ने एक बार फिर बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करके सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। जानकारी के मुताबिक रेलवे में टेक्नीशियन के 9000 से अधिक पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। भारतीय रेलवे की वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। भारती के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन NCVT/ SCVT उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 से कम और 33 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। इस डिवीजन में निकली है भर्ती
रेलवे द्वारा जारी के नोटिफिकेशन के अनुसार अहमदाबाद, अजमेर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर ,चंडीगढ़, गोरखपुर गुवाहाटी, जम्मू और श्रीनगर, कोलकाता, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, रांची सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी, तिरुवंतपुरम और मालदा डिवीजन के लिए भर्ती निकली है। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपये और महिला एससी, एसटी और रिजर्व के लिए ₹250 फीस रहेगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर संपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

