Betul Weather News Today: जिले में मावठे की तेज बारिश, फसलों को फायदा, ठंड के तेवर हुए तीखे, जाने मौसम का हाल
Betul Weather News Today: Heavy rain of Mawathe in the district, crops benefited, cold became severe, know the weather condition.
Betul Weather News Today: पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को दिन भर मावठा छाया रहा। रात में मावठे की तेज बारिश हो गई। बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई है।बारिश से फसलों को फायदा होगा। शुक्रवार रात को मौसम का मिजाज बदल गया। जिला मुख्यालय सहित जिले के कई क्षेत्र में तेज बारिश होना शुरू हो गई। कही लगातार तो कही रुक रुक कर बारिश हो रही।शनिवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। बैतूल मुख्यालय पर रात में जमकर बादल बरसे मुलताई क्षेत्र में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तेज बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। जिले के झल्लार और शाहपुर में भी तेज बारिश होने के समाचार मिले है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए अमृत समान है। बारिश से फसलों को फायदा होगा। किसानों को सिंचाई नही करनी पड़ेगी।बारिश से एक सिचाई का पानी फसलों को मिल गया है। जाने कैसे रहेगा मौसम का हाल,आगामी पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 120 घंटों के दौरान (05 जनवरी 10 जनवरी 2024) घने से हल्के बादल रहने एवं 6, 7 एवं 10 जनवरी को हल्की से तेज वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री सेन्टीग्रेट एवं न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेन्टीग्रेट के मध्य रहने की संभावना है। अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 85-90 प्रतिशत एवं न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 65-68 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा दक्षिण-पूर्व एवं दक्षिण दिशाओं से 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।


