MP Cabinet Meeting: शपथ लेते ही एक्शन में देखें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खुले में नहीं बिकेगा मांस, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई

MP Cabinet Meeting: See Chief Minister Dr. Mohan Yadav in action as soon as he takes oath, meat will not be sold in the open, strict action against criminals

MP Cabinet Meeting: बुधवार को शपथ लेने के बाद मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक्शन में दिखाई दिए। शपथ ग्रहण के बाद पहले कैबिनेट की बैठक ली गई। जिसमें कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि अब खुले में मांस, अंडे नहीं बिकेंगे। खुले में मांस बेचने पर सख्त पाबंदी लगाई है। नियमों के मुताबिक व्यवसाय किया जाएगा। धार्मिक स्थलों पर माप दंड के अनुसार ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो सकेगा। इसकी जांच के लिए जिला स्तर पर तीन सदस्य उड़न दस्ता टीम गठित की जाएगी।

आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी अगर ऐसे अपराधी जिनके खिलाफ बहुत अधिक मामले दर्ज है। ऐसे आदतन अपराधियों की जमानत भी निरस्त करेंगे। हर जिले में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज खुले जाएंगे जहां नई शिक्षा नीति के तहत सभी प्रकार के कोर्स की पढ़ाई होगी। विद्यार्थियों की डिग्री वह मार्कशीट के लिए डिजिलॉकर की व्यवस्था की जाएगी। जिससे दस्तावेज का डाटा सुरक्षित रहेगा। तेंदूपत्ता बोनस प्रति बोरा 3000 से बढ़कर 4000 रुपये करने का निर्णय लिया है। 

Related Articles

Back to top button