Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्तराखंड टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला, पूरे देश के लिए खुशी का पल
Uttarakhand Tunnel Rescue: Workers trapped in Uttarakhand Tunnel rescued safely, a moment of happiness for the entire country.
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल प्रबंधन, केंद्र सरकार के समर्थन और रेस्क्यू टीम के अथक प्रयासों से सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाला जा रहा है। श्रमिकों और उनके परिजनों के साथ-साथ बचाव में लगे सभी कर्मियों के चेहरे पर सफलता और ख़ुशी की लहर दौड़ी। pic.twitter.com/oC3vg7TyJG
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) November 28, 2023
Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्तराखंड की सिलक्यार डंडालगाँव के टनल में 12 नवंबर को फंसे 41 मजदूरों को निकाल लिया गया है। पिछले आज सत्र वे दिन भी मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था आखिरकार मजदूरों को बाहर निकलने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। कई तरह के प्लान पर काम किया जा रहा था। मजदूरों के बाहर आने के बाद उत्तराखंड सहित पूरे देश में खुशी की लहर है।
इन 41 सभी मजदूरों को जिंदगी दोबारा मिल गई है। मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे। काफी दिनों से परिवार वाले अपनों को लेकर चिंतित थे। देश में जगह-जगह मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दुआएं हो रही थी। एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम में पूरी तरह से मुस्तैद रही। मजदूरों को बचाने के लिए 17 दिनों तक दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन चला। सभी मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है सभी के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ली है।




