Gold- Silver Price Today: रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने- चांदी के दाम, जाने 22 कैरेट सोने के दाम
Gold- Silver Price Today: Gold and silver prices are increasing at the speed of rocket, know the price of 22 carat gold.

Gold- Silver Price Today: आज मंगलवार को सोना- चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। ( Gold- Silver) त्योहारी सीजन में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से बहुत अधिक राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार 28 नवम्बर 2023 को सोने के दाम 61895 प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम 74993 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम 61895 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74993 रुपए प्रति किलो रही। आज 28 नवम्बर 2023 को सोने चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 56696 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 46421 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है। 14 कैरेट वाले सोने के दाम 36209 रहे।

