Betul Today News: जिला अस्पताल भवन की तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ा युवक, मचा हडकंप
Betul Today News: Young man climbed on the roof of the third floor of the district hospital building, created a stir
Betul Today News: जिला अस्पताल भवन की छत पर एक मरीज के चढ़ने के बाद हडकंप मच गया। घंटो तक युवक छत पर चढ़ा रहा।युवक के नीचे कूदने का डर बना रहा। जब युवक नीचे उतरा तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक पंजाब निवासी राजू नाम के युवक को ट्रेन एक्सीडेंट के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में भर्ती युवक बुधवार रात को वार्ड के बाथरूम वाली खिड़की से तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने युवक को नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किये गए। युवक घण्टों तक खिड़की के पास छत पर बैठ रहा। गुरुवार सुबह बड़े मुश्किल से युवक नीचे उतर पाया। अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि युवक को ट्रेन एक्सीडेंट के बाद अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित वार्ड में भर्ती किया था। युवक कांच की खिड़की से छत पर चढ़ गया। युवक को नीचे उतरने के लिए काफी प्रयास किये गए। घंटो की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतर गया। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी एक युवक इसी तरह से अस्पताल भवन की छत पर चढ़ा था और नीचे कूद गया था। इसके बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन ने खिड़कियों में लोहे की जालियां नहीं लगाई है।



