Hemant Khandelwal News:मेडीकल कॉलेज खुलने से बैतूल में ही मिलेगी अच्छे इलाज की सुविधा- हेमंत खण्डेलवाल
Hemant Khandelwal News: With the opening of the medical college, good treatment facilities will be available in Betul itself – Hemant Khandelwal.
Hemant Khandelwal News: बैतूल विधानसभा क्षेत्र बैतूल के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने 10 नवम्बर को लगभग दर्जनभर ग्रामो में तूफानी जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का आरती उतारकर, तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर, आतिशबाजी और ढोल ढमाको से आत्मीय स्वागत कर आशीर्वाद दिया। भाजपा प्रत्याशी के स्वागत में ग्रामीणो महिलाओ ने कमल के फूल वाली रंगोली भी उकेरी गई थी। कोसमी, टेमनी, पांगरा, भयावाड़ी, डोक्या, पाढर खुर्द, कोदारोटी, डूडाबोरगांव, मंडई बुजुर्ग, कुम्हारिया, माथनी एवं मंडई खुर्द ग्रामो में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल ने ग्रामीणो से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। श्री खण्डेलवाल ने ग्रामीणो को बताया कि उन्होने अपने विधायकी कार्यकाल में बैतूल में 600 बेड का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण करवाया था। जिससे जिलेवासियो को चिकित्सा सुविधा मिल रही है। उनके द्वारा किए गए अथक प्रयासो से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल को मेडीकल कॉलेज की सौगात दी है। मेडीकल कॉलेज खुलने से बैतूल में ही इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी। इलाज के लिए लोगो को नागपुर-भोपाल सहित अन्य महानगरो में नही जाना पडेगा। जिससे इलाज पर खर्च होने वाली राशि की बचत होगी। श्री खण्डेलवाल ने ग्रामीणो को बताया कि कोसमी रेल्वे गेट के कारण लगभग 25 ग्रामो के निवासियो को आवागमन में असुविधा होती थी। गेट बंद होने से आवागमन अवरूद्ध हो जाता था। ग्रामीणो द्वारा लंबे समय से वहां रेल्वे अंडरब्रिज की मांग की जा रही थी। उन्होने रेल्वे अंडरब्रिज स्वीकृत करवाने के लिए बहुत प्रयास किए। परिणाम स्वरूप रेल्वे अंडरब्रिज का निर्माण होने से 25 ग्रामो में आवागमन सुगम हो गया है।
श्री खण्डेलवाल ने ग्रामीणो से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारो द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तो प्रदेश सरकार की सभी योजनाओ का लाभ आम जनता को मिलता रहेगा। श्री खण्डेलवाल ने मतदाताओ से अपील की क्षेत्र के चहुमुखी विकास और जन-जन की तरक्की के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मुझे आशीर्वाद दे। विकास और आमजन की समस्याओ के निराकरण में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
काम करने वाले को बनाए विधायक
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल ने ग्रामीणो को बताया कि जब वे विधायक थे तब तो आप लोगो के बीच हमेशा ही आते रहते थे, आप लोगो के एक फोन पर ही मैं समस्या का निराकरण कर देता था। जब मैं विधायक नही था तब भी मेरे पास जो भी समस्या लेकर आते थे उनकी समस्याओ का निराकरण करता था। उन्होने ग्रामीणो से पूछा कि वर्तमान विधायक ने उनके कार्यकाल में क्या विकास करवाया और वे कितनी बार आपके गांव आए? डोक्या ग्राम के ग्रामीणो सतीष डोंगरे, बलराम डोंगरे, रामदास कवडे, सुभाष पाल सहित अन्य ग्रामीणो ने बताया कि वर्तमान विधायक ने न तो कोई काम करवाए और न ही वे गांव में आते थे। ग्रामीणो का कहना था कि हेमंत भैया जब विधायक थे तो उन्होने गांव-गांव में पक्की सड़के बनवाई। ट्रांसफार्मर लगवाए, पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था के साथ ही अन्य विकास कार्य भी करवाए। भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने ग्रामीणो से अपील की कि गांव की तरक्की और ग्रामीणो की खुशहाली के लिए काम करने वाला, गांव-गांव जाकर ग्रामीणो की समस्याओ को सुनकर उनका निराकरण करने वाला विधायक चुने। ऐसा विधायक न चुने जो सिर्फ एक दिन वोट मांगने के लिए आता है। ग्रामीणो ने एक सुर में कहा कि हेमंत भैया ने अच्छा काम किया है इसलिए हम सभी का आशीर्वाद उन्ही के साथ रहेगा।
जनसंपर्क में थे मौजूद
बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल द्वारा 10 नवम्बर को दर्जनभर ग्रामो में किए गए जनसंपर्क के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजसिंह पिंटू परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर, मंडल उपाध्यक्ष जुबेर पटेल, मंडल उपाध्यक्ष योगेश पांडे, मुन्ना मानकर, प्रताप यादव, रामेश्वर देशमुख, शक्ति केन्द्र संयोजक मनोज वर्मा, ऋषिकेश लोखण्डे, राज वाघमारे, अमन पांडे, ललित दाबडे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता बारस्कर, राजकुमार यादव, उत्तम उइके, वैभव दाते, निखिल खोबरे, नितेश दरवाई, राजेश वाघमारे, आकाश कापसे, अलकेश चावडे, मायाराम यादव, शंकर आहाके, राजू यादव, ओमप्रकाश पारधे, दीना खडके, रामदयाल पारधे सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।



