Betul Bjp News: भाजपा की राह में कांटे बिछा रहे है बागी, पार्टी की तरफ से अब तक कोई एक्शन नहीं

Betul BJP News: Rebels are laying thorns in the path of BJP, no action from the party till now

Betul Bjp News: पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले भाजपा की राह में कांटे बिछा रहे हैं। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वालों पर अभी तक पार्टी ने कोई निर्णय नही लिया है। ऐसे में पार्टी की चिंता बढ़ रही है। मुलताई विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गवहाड़े के ही घर से भाजपा से बागी होकर मीणा गवहाड़े को विधायक के लिए निर्दलीय चुनाव मैदान में है। इसके अलावा दुनावा क्षेत्र से भाजपा से जुड़े रितेश कवडे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में है। ऐसे में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है। पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ अब तक भाजपा कोई एक्शन नहीं ले पाई है। अब तक बागियों को मनाने का भी काम नहीं किया है। 
राजा मना सकते है बागियों को
भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के बागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार मना सकते हैं। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि राजा पवार के एक फोन मात्र से भाजपा की गाड़ी पटरी पर आ सकती है। दोनों बागी राजा पवार के करीबी माने जा रहे हैं। भाजपा की राह को आसान बनाना है तो इन बाकियों को एक तो पार्टी से निकलना पड़ेगा या फिर उन्हें मानना पड़ेगा। 
कांग्रेसियों के मन में फूट रहे लड्डू
मुलताई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दो- दो बागियों को  चुनाव मैदान में उतरते देखा कांग्रेसियों के मन में लड्डू फूट रहे हैं। कांग्रेसी चाहते ही है कि भाजपा में इसी तरह से बगावत हो जिसके कारण उनकी रहा आसान हो जाए। हालांकि रहा किसी के लिए भी आसान नहीं है इस बार मुलताई में भी दोनों प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त टक्कर है। 
इनका कहना है….
हमने बागियों को पार्टी से निष्कासित करने के लिए भोपाल नाम भेज दिए है। आगे की कार्रवाही पार्टी करेगी।
आदित्य शुक्ला भाजपा जिला अध्यक्ष बैतूल

Related Articles

Back to top button